मुजफ्फरनगर। लखनऊ में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए अलग-अलग विभागों से इन्वेस्टमेंट प्रपोज़ल मांगे जा रहे हैं। इस पहल के तहत, MDA को ₹100 करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोज़ल आकर्षित करने का टारगेट दिया गया है।
जनपद में आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्र का विकास हो रहा है। बाईपास सहित मेरठ और जानसठ रोड पर नई आवासीय कॉलोनियां बस रही हैं। आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के निर्माण के साथ ही रोजगार सृजन भी हो रहा है। लखनऊ में आयोजित होने वाली पांचवी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए ऐसे विकासकर्ताओं से निवेश के प्रस्ताव मांगे गए हैं। सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से निवेश प्रस्ताव प्राप्त किये जा रहे हैं। अभी तक 1600 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
एमडीए को 100 करोड़ के निवेश प्रस्ताव जुटाने का लक्ष्य सौंपा गया है। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अनुमन्य छूट का लाभ लेने के लिए यदि कोई विकासकर्ता निवेश प्रस्ताव देता है तो उसे शासन को प्रेषित किया जाएगा।











Discussion about this post