नई दिल्ली।ं फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की मौत से बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरा देश सकते में हैं, लेकिन अब उनकी मौत के पीछे छिपे ऐसे काले सच सामने आ रहे हैं, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान है। सतीश कौशिक की मौत को लेकर चर्चा में आए बिजनेसमैन विकास मालू की पत्नी ने ऐसी वहशियत के आरोप लगाए है, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। सतीश कौशिक की मौत से भी इन आरोपों का कनेक्शन जुड गया है।
दिग्गज फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की 9 मार्च को गुड़गांव में हार्ट अटैक से मौत होने की खबर आई थी। हालांकि अभी तक पुलिस को इस मामले में ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा है, फिर भी यह मामला जांच के दायरे में है।
अब इस मामले में सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू की दूसरी पत्नी सानवी द्वारा शिकायत दर्ज कराकर जो खुलासा किया गया है उसने इस मामले को सनसनीखेज बना दिया है। सानवी ने आरोप लगाया है कि सतीश कौशिक की हत्या हुई है और यह हत्या उनके पति विकास मालू ने की है। सानवी ने इस मामले में वहशियत के जो राज खोले हैं उन्हें जानकर हर कोई सकते में हैं।

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सानवी ने कहा, “मैंने सतीश जी की मौत के मामले में एक शिकायत दर्ज कराई है। वे मेरे पति के फार्महाउस पर हुई पार्टी में आए थे, जहां उनकी हालत बिगड़ी। फार्महाउस से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां मिली है।“
सानवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति और सतीश के बीच पैसों से जुड़ा विवाद था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति पैसा नहीं लौटाना चाहते थे और उन्होंने तो यह तक कहा था कि वे सतीश को ठिकाने लगाने के लिए ब्लू पिल्स और रशियन लड़कियों का इस्तेमाल भी करेंगे।
सानवी के अनुसार “सतीश जी और मेरे पति के बीच बिजनेस कनेक्शन भी थे। अगस्त 2022 में दोनों के बीच एक बहस हुई थी, जहां सतीश जी ने अपने 15 करोड़ रुपए उनसे वापस मांगे थे, जो उन्होंने कभी उन्हें दिए थे। लेकिन मेरे पति ने कहा कि वे इंडिया पहुंचकर पैसे वापस करेंगे।
सानवी के अनुसार अब उन्होने अपने पति से इन पैसों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सतीश जी से 15 करोड़ रुपए उधार लिए थे, जो कोरोना काल में ख़त्म हो गए। मेरे पति पैसा वापस करने के मूड में नहीं थे। उन्होंने तो यह तक कहा था कि वे सतीश जी से छुटकारा पाने के लिए ब्लू पिल्स और रशियन गर्ल्स का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकेंगे। इसीलिए मैं पुलिस के सामने यह एंगल लेकर आई, ताकि सही से जांच हो सके।“
सानवी ने खुद के साथ हुई वहशियत के बारे में भी एजेंसी से खुलकर बात की। उनके अनुसार पहले विकास मालू ने उनके साथ रेप किया और फिर जबर्दस्ती उनसे शादी कर ली। शादी के बाद उनके बेटे ने भी मेरा रेप करना शुरू कर दिया। यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसलिए अक्टूबर 2022 में उन्होने विकास मालू का घर छोड़ दिया।“
बता दें कि विकास मालू और उनकी पहली पत्नी के नाबालिग बेटे ने भी पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने सानवी पर पोस्को एक्ट के तहत आरोप दर्ज कराए हैं।











Discussion about this post