पटना। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में आज राजद नेता लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी व पूर्व सीएम राबडी देवी तथा बेटी मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद बिहार विधानसभा में बंट रहे लड्डू हंगामे का सबब बन गए। लड्डू को लेकर राजद व भाजपा विधायक आपस में भिड गए।
बिहार में जमीन के बदले नौकरी मामले में राजद नेता लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने उत्साह में लड्डू बांटने शुरु कर दिए।
बिहार विधानसभा परिसर में लड्डू बांटने को लेकर राजद और भाजपा विधायक आपस में भिड़ गए। भाजपा का आरोप है कि राजद विधायकों ने जबरदस्ती मिठाई खिलाने और परेशान करने की कोशिश की। नीचे क्लिक कर देखें पूरा वीडियो
#WATCH बिहार: जमीन के बदले नौकरी मामले में RJD नेता लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद विधानसभा परिसर में लड्डू बांटने को लेकर RJD और BJP विधायक आपस में भिड़ गए।
बीजेपी का आरोप है कि RJD विधायकों ने जबरदस्ती मिठाई खिलाने और परेशान करने की कोशिश की। pic.twitter.com/fmAZzuOZvs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2023











Discussion about this post