मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान होने के साथ ही पूरे जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। ऐसे में एक बडी राजनीतिक पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुनाव की गर्मी को ओर बढा दिया है।
मुजफ्फरनगर दंगों में 2 साल की सजा मिलने के बाद खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। परसों उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद कल चुनाव आयोग ने खतौली विधानसभा सीट पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया।
खतौली विधानसभा सीट पर अभी मुख्य मुकाबला भाजपा ओर गठबंधन के बीच माना जा रहा है, लेकिन चुनाव में दूसरी राजनीतिक पाटियों की दिलचस्पी भी कम नहीं है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने खतौली विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। सुभासपा ने खतौली विधानसभा सीट से रमेश प्रजापति को टिकट दिया है।










Discussion about this post