मैनपुरी। समाजवादी पार्टी ने आज पार्टी संस्थापक पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उनकी पुत्रवधू तथा अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद यादव परिवार में घमासान मचने के संकेत मिल रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई ओर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इस मामले पर बडा बयान दिया है।
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव 2022 के लिए अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर उनकी बहू डिंपल अब विरासत को संभालेंगी। समाजवादी पार्टी की तरफ से गुरुवार को इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई।
डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने एसपी के द्वारा टिकट दिए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर चुटकी ली। शिवपाल बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में गुरुवार को भाग लेने उन्नाव पहुंचे। नीचे क्लिक कर देखें शिवपाल यादव के बयान का पूरा वीडियो
अखिलेश ने डिंपल को बनाया मुलायम की सीट से प्रत्याशी तो शिवपाल यादव ने दिया ये बडा बयान, क्या यादव परिवार में होगा महाभारत? #AkhileshYadav #MulayamSinghYadav #DimpleYadav #shivpalyadav #Mainpurielection pic.twitter.com/aHaJ954Msy
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 10, 2022
डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाए जाने पर मीडिया ने जब शिवपाल से सवाल किया की क्या आप डिंपल का समर्थन या उनका प्रचार करेंगे इस पर उन्होंने कहा की पता नहीं आप लोग हमसे यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं हमारी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है, एसपी ने किसको टिकट दिया या नहीं दिया इसकी जानकारी आप लोगों से ही हो रही है। हमें तो पता ही नहीं है।
शिवपाल ने आगे कहा की अभी अधिसूचना जारी हुई है दो चार दिन में हमारी पार्टी का स्टैंड क्लियर हो जाएगा। जल्द ही आप सबको इसकी जानकारी दी जाएगी। निकाय चुनाव पर बात करते हुए शिवपाल ने कहा की प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं। हमारी पार्टी सभी जगहों से निकाय चुनाव लड़ेगी।











Discussion about this post