मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्बा बुढाना में हुई रालोद की महापंचायत में केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान को बलकटी से काटने की धमकी देने का मामला गरमाता जा रहा है। जहां इसके विरोध में लगातार बयानबाजी हो रही है, वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी इस मामले को लेकर बडा बयान दिया है।
मंगलवार को बुढाना में हुई रालोद की महापंचायत में फुगाना के पूर्व प्रधान मोनू मलिक ने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान व बुढाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक पर बडा हमला बोला था। मोनू मलिक ने महापंचायत के मंच से ही पुलिस प्रशासन को बीच से हटने की बात कहते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को बलकटी से काटने तक की धमकी दे डाली थी। नीचे क्लिक कर देखें पूरा वीडियो
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, मच गई सनसनी, देखें पूरा वीडियो @drsanjeevbalyan #muzaffarnagar pic.twitter.com/Mns7YGlTGB
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) March 2, 2023
मोनू मलिक के संबोंधन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इसके विरोध में भी लोगां ने स्वर उठाने शुरु कर दिए। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान तथा समाजसेवी सुभाष माठियान ने तो बाकायदा बयान जारी कर इसका विरोध किया।
इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी इस इस मामले में बडा बयान दिया। एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए। उन्होने कहा कि संजीव बालियान भी अपने ही है। उन्होने कहा कि इस तरह की बातें समाज में नहीं होनी चाहिए। गलत बोलना तो गलत है, इस तरह की बातों को उन्होने कभी समर्थन नहीं किया। नीचे क्लिक कर देखें पूरा वीडियो
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को बलकटी से काटने की धमकी पर चौधरी नरेश टिकैत का बडा बयान, देखें पूरा वीडियो @drsanjeevbalyan @NareshTikait #muzaffarnagar pic.twitter.com/36fVrtvxl4
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) March 2, 2023










Discussion about this post