नई दिल्ली : भारतीय टीम इस साल वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीकी टीम की मेजबानी करेगी। लेकिन इसके शेड्यूल में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने कुछ बदलाव किया है। भारतीय टीम अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच और इसके बाद नवंबर-दिसंबर में दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज साउथ अफ्रीकी टीम के साथ खेलनी है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाना था, लेकिन नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन यह अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शिफ्ट किया है। बाकी के मुकाबले के शेड्यूल में बदलाव नहीं किया है।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा:
पहला टेस्ट मैच: 2 से 6 अक्टूबर, अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट मेच: 10 से 14 अक्टूबर, नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका का भारत दौरा
पहला टेस्ट मैच: 14 से 18 नवंबर, कोलकाता
दूसरा टेस्ट मैच: 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
पहला वनडे मैच: 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे मैच: 3 दिसंबर , रायपुर
तीसरा वनडे मैच: 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
पहला टी20 मैच: 9 दिसंबर, कटक
दूसरा टी20 मैच: 11 दिसंबर, मुल्लांपुर
तीसरा टी20 मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा टी20 मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां टी20 मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद











Discussion about this post