Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

पाकिस्तान की 2 शाहीन मिसाइलें, F-16 समेत 8 फाइटर जेट तबाह…फिर मुनीर को क्यों दी तरक्की, भारत से डर है वजह?, जाने

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मगर, इस नुकसान को छिपाने के लिए उसने अपने सेना प्रमुख असीम मुनीर को ही तरक्की दे दी। जानते हैं इनसाइड स्टोरी

admin by admin
May 23, 2025
in नई दिल्ली
पाकिस्तान की 2 शाहीन मिसाइलें, F-16 समेत 8 फाइटर जेट तबाह…फिर मुनीर को क्यों दी तरक्की, भारत से डर है वजह?, जाने
0
SHARES
156
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के वायुसेना को काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि पाकिस्तान की शाहीन मिसाइलें, तुर्की से मंगाए गए ताकतवर ड्रोन, एफ-16 समेत 8 फाइटर जेट और अवॉक्स नष्ट हो गए हैं। पाकिस्तान को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद भी पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को तरक्की देकर फील्ड मार्शल बना दिया गया है। माना जा रहा है कि भारत से मिली करारी हार और बड़े नुकसान के बाद जानबूझकर उनके कद को ऊंचा किया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को बरगलाया जा सके। पाकिस्तान ने भी भारत के कई जेट को नुकसान पहुंचाने के दावे किए हैं, मगर वो कोई सबूत नहीं दे पाया। जानते हैं पाकिस्तानी वायुसेना को कितना नुकसान हुआ है और यह समझते हैं कि इतने नुकसान के बाद भी मुनीर को फील्ड मार्शल क्यों बनाया गया?

थिंक टैंक च्रक डॉयलॉग्स फाउंडेशन(CDF) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की वजह से पाकिस्तान की वायुसेना को बड़ा सामरिक और आर्थिक नुकसान हुआ है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीकानेर में एक सभा में कहा था कि भारत की मार खाकर पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस आईसीयू में है और पता नहीं आगे कब खुलेगा।

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान के सेना प्रमुख वहां के विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। इमरान खान समेत कई नेता उनकी इस तरक्की का मजाक उड़ा रहे हैं। वैसे असीम मुनीर को यह पता है कि भारतीय सेना ने उनके कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है, मगर वह अपनी ताकत जानबूझकर बढ़ा रहे हैं ताकि ऑरपेशन सिंदूर के दैरान पाकिस्तान की हार को लेकर उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल न हो सके। पाकिस्तान के इतिहास को देखें तो सैन्य तानाशाह की लंबी लिस्ट है। इससे पहले वह अपना कार्यकाल बढ़वा चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मुनीर की ताकत और बढ़ा दी थी। उन्हें डर है कि कहीं उनका भी हाल परवेज मुशर्रफ जैसा न हो जाए।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

दरअसल, भारत असीम मुनीर को पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार मानता है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस हमले के पीड़ितों की धार्मिक पहचान और मुनीर के 16 अप्रैल के भाषण के बीच संबंध बताया थ। उस भाषण में मुनीर ने दो-राष्ट्र सिद्धांत बताते हुए कहा था कि हिंदुओं और मुसलमानों में फर्क है, वो कभी एक नहीं हो सकते हैं। इसी कट्टरता की वजह से मुनीर को जिहादी जनरल कहा जाता है। मुनीर को इस बात का डर है कि भारत अब पाकिस्तान की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे में सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए मुनीर ने खुद का प्रमोशन करवा लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी वायुसेना को करीब 4,500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह पाकिस्तानी वायुसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आईएमएफ से कर्जे लेने वाला पाकिस्तान की हालत अब और खराब होगी, क्योंकि वह पूरी तरह से कर्ज के दलदल में धंस चुका है। पाकिस्तान पर कुल सार्वजनिक कर्ज 256 बिलियन डॉलर है, जो लगभग 21.6 लाख करोड़ रुपये है। इसमें चीन, सऊदी अरब और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष(IMF) से लिया गया लोन भी है।

रिपोर्ट के अनुसार, एफ-16 ब्लॉक 52 फाइटर जेट के 4 जंगी जेट भी नष्ट हुए थे। इससे कुल करीब 350 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं, पाक वायुसेना के 1 साब 2000 एरीये AEW&C भी नष्ट हुआ है, जिसकी कीमत 35 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।

भारत के हमले में पाकिस्तान को एक बड़ा नुकसान यह हुआ कि उसकी बेहद ताकतवर मानी जाने वाली शाहीन क्लास की 2 मिसाइलें भी तबाह हो गईं। इससे पाकिस्तान को 8 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके अलावा, IL-78 रिफ्यूलिंग टैंकर भी नष्ट हुआ है, जिसकी कीमत 35 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। वहीं, CM-400AKG मिसाइल भी तबाह हुआ है, जिसकी कीमत 3.2 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि तुर्की के 6 बायराक्तर टीबी2यूसीएवी ताकतवर ड्रोन भी भारत के हमलों में तबाह हो गए हैं। इस एक ड्रोन की कीमत 6 मिलियन ड्रोन है। ऐसे में 6 ड्रोन की कीमत 36 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा, गोलीबारी में पाकिस्तानी वायुसेना के 4 लड़ाकू विमान भी तबाह हो गए।

भारतीय सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली द्वारा पाकिस्तान वायुसेना के 2 F-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने के बाद, पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। इससे पाकिस्तान का सरगोधा एयरबेस क्षतिग्रस्त हो गया और मरम्मत कार्य के लिए कम से कम 100 मिलियन डॉलर की आवश्यकता है। F-16 पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस से उड़ा था, जो पाकिस्तानी वायु सेना का एक प्रमुख एयर फोर्स स्टेशन है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान पर चौतरफा हमले के बाद पाकिस्तान को कुल करीब 29 हजार करोड़ रुपए (3.4 बिलियन डॉलर) को नुकसान हुआ है। पाकिस्तान को यह आर्थिक नुकसान तब हुआ है जब पाकिस्तान पहले ही गंभीर आर्थिक संकट, कर्ज और IMF की शर्तों से जूझ रहा है।

AWACS यानी एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम किसी भी देश की वायु सुरक्षा में रीढ़ की हड्डी के समान होता है। यह विमान 400 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी तक दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रख सकता है। पाकिस्तान के पास 9 ऐसे सिस्टम हैं, जिनमें स्वीडन से लिया गया Saab-2000 Erieye और चीन से लिया गया ZDK-03 Karakoram Eagle शामिल है। चीन वाला सिस्टम पहले ही रिटायर हो चुका है, इसलिए आशंका है कि इस कार्रवाई में गिराया गया विमान Saab-2000 Erieye ही था। इस विमान की कीमत 100–150 मिलियन डॉलर (830–1245 करोड़ करोड़ रुपए) के बीच होती है। लेकिन जब इसमें रडार सिस्टम, कंट्रोल यूनिट, लॉजिस्टिक और ट्रेनिंग शामिल कर दी जाएं, तो यह लागत 200 मिलियन डॉलर (1660 करोड़ रुपए) तक पहुंच जाती है।

ShareTweetSend
Previous Post

तुम हमारा पानी रोकोगे, हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे; हाफिज सईद की भाषा बोलने लगी पाक की सेना

Next Post

किस मजहब के लोग सबसे ज्यादा छोड़ रहे अपना धर्म और क्या अपना रहे; दिलचस्प है आंकड़ा

Next Post
किस मजहब के लोग सबसे ज्यादा छोड़ रहे अपना धर्म और क्या अपना रहे; दिलचस्प है आंकड़ा

किस मजहब के लोग सबसे ज्यादा छोड़ रहे अपना धर्म और क्या अपना रहे; दिलचस्प है आंकड़ा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा पर कसा शिकंजा , हेड वार्डर निलंबित, चार जेल प्रहरियों पर कार्रवाई ,जाने पूरा मामला

मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा पर कसा शिकंजा , हेड वार्डर निलंबित, चार जेल प्रहरियों पर कार्रवाई ,जाने पूरा मामला

1 year ago
मुजफ्फरनगर में ढाबे के पीछे चल रहा था ‘अनैतिक खेल’, पुलिस की दबिश में कई प्रेमी जोड़े, कड़ी पूछताछ जारी

मुजफ्फरनगर में ढाबे के पीछे चल रहा था ‘अनैतिक खेल’, पुलिस की दबिश में कई प्रेमी जोड़े, कड़ी पूछताछ जारी

4 months ago
अरे! वह पत्रकार कहां गए? ताना मारने वाले अंग्रेज रिपोर्टर पर अब शुभमन गिल का तंज

अरे! वह पत्रकार कहां गए? ताना मारने वाले अंग्रेज रिपोर्टर पर अब शुभमन गिल का तंज

9 months ago
महिलाओं को 30 की उम्र में जरूर खाने चाहिए ये 4 फल, होगा जबरदस्त फायदा

महिलाओं को 30 की उम्र में जरूर खाने चाहिए ये 4 फल, होगा जबरदस्त फायदा

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In