बागपत। बागपत जिले के दाहा गांव में बुधवार को एक किसान से 700 रुपये की मामूली रकम लूटने आए दो बदमाशों में से एक पुलिस की गोली से घायल हो गया।
25 मई को दाहा गांव निवासी किसान महक सिंह अपने खेत पर जा रहा था। गैडबारा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर तमंचा दिखाकर खेत में खींच लिया और मारपीट की। किसान से 700 रुपये लूटकर फरार हो गए।
किसान की तहरीर पर दोघट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और बुधवार सुबह गांगनौली-टीकरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोका। खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अरविंद निवासी असारा के पैर में गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। उसका साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है। मुठभेड़ में घायल बदमाश पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका है।











Discussion about this post