मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा एवं अंतरराष्ट्रीय संत महासभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर में भगवा रैली निकाली गई। रैली हिंदू महासभा कार्यालय से शुरू होकर नॉवेल्टी चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय चौक, टाउन हॉल, झांसी की रानी चौक, शिव चौक होते हुए संपन्न हुई। रैली के अंत में राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह को सौंपा गया।
रैली में देशभर से आए संतों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और महासभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार से आए आचार्य मदन महाराज, अयोध्या से हिंदू महासभा के महामंत्री राजेश कौशल, आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव (रायबरेली), अरविंद यादव (पीलीभीत), मुकेश सक्सेना (शुक्रताल) और अंतरराष्ट्रीय महामंत्री आचार्य अजय कृष्ण मौजूद रहे।
11 सूत्रीय मांगों में लिखा कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं के नरसंहार के लिए जिम्मेदार आतंकियों का खात्मा और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी जाए। मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर “महालक्ष्मी नगर” किया जाए। भारत को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। पंजीकृत मठों और आश्रमों को संचालित करने वाले संतों को सरकारी वेतन प्रदान किया जाए। मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या 25% से अधिक हो चुकी है, अतः उनका अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त किया जाए। देशविरोधी बयान देने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। हिंदी को राष्ट्रभाषा, और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। पवित्र हिंदू धार्मिक स्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। देश के स्वतंत्रता सेनानियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र लागू किया जाए। पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाया जाए और उनकी ड्यूटी 8 घंटे निर्धारित की जाए।
इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष डॉ. गौरव त्यागी, जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल, जिला उपाध्यक्ष अमित पहलवान सहित अंकुर शेखर, राहुल सागर, गौरव, नितिन, विकास, सनी बरवाला, हार्दिक, वासु, अजय नोनू, शुभम, कार्तिक, अंकित, सोनू, अक्षय, सचिन, गुरमीत, कुलदीप, रोहित, क्रश, राजू छोटा और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट बृजभूषण शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।










Discussion about this post