ग्रहों के राजा सूर्यदेव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है.
दरअसल, 17 अगस्त 2025 को सूर्यदेव स्वयं की राशि, यानी सिंह में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव का यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है. मान्यता है कि जब सूर्यदेव स्वयं की राशि में विराजमान होते हैं, तब उनका प्रभाव बेहद मजबूत हो जाता है.
ज्योतिषयों के अनुसार, सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लकी रहने वाला है. उनके जीवन में पॉजीटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य के यह गोचर किन राशियों की किस्मत खोल सकता है.
मेष
यह सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे. जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. आय के स्रोत मिल सकते हैं.
वृष
वृष राशि वालों के लिए यह गोचर फलदायी साबित होने वाला है. पारिवारिक खुशहाली बनी रहेगी. पुराने अटके कार्य गति लेंगे. सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है. संपत्ति या गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं.
धनु
सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होना धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे. मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं. धन लाभ संभव है. जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.











Discussion about this post