देवरिया/मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान होते ही जनपद के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चुनावी माहौल भी गर्म होने लगा है। इस बीच खतौली विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव लडने को लेकर भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत ने बडा बयान दिया है।
भाकियू की ओर से आयोजित मंडलीय किसान, मजदूर, नौजवान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। आगे कहा कि विपक्ष को तोड़कर सरकार पूरे देश में अपना ताना-बाना दिखाकर दहशत फैला रही है। जो इसका विरोध करेगा, उसकी जांच ईडी से कराकर जेलों में बंद कराया जा रहा है। कोई दल या नेता सरकार के खिलाफ आवाज न उठा सके, इसके लिए सारे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
इस दौरान मीडिया द्वारा खतौली में राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव लडने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि लड रहा होगा जो चुनाव लड रहा है। हम उनको आगाह करते रहते हैं कि देश में विपक्ष जब कमजोर होता है तो तानाशाह जन्म लेता है ओर जब तानाशाह जन्म लेता है तो जनता विद्रोह करती है। नीचे क्लिक कर देखें राकेश टिकैत का पूरा वीडियो
खतौली से चुनाव मैदान में उतरा रालोद, राकेश टिकैत ने दिया ये बडा बयान, देखें पूरा वीडियो @RakeshTikaitBKU @jayantrld @RLDparty #muzaffarnagar #khatauli #khataulielection pic.twitter.com/8LSAM4AF8b
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 11, 2022
राकेश टिकैत ने कहा कि 13 महीने के आंदोलन को दबाने के लिए फर्जी मुकदमे की धमकी देकर तोड़ने की साजिश रची गई। 11 हजार किसानों के फर्जी नामों व नंबर लेकर 200 करोड़ का घोटाला कराया गया। किसानों के धान, गेहूं का अपहरण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। सरकार किसानों के पराली पर भी राजनीति कर रही है। सरसों का बीटी सीड जो सभी के लिए हानिकारक है, उसको धड़ल्ले से बाजार में लांच किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने आंदोलन को अब और तेज करने जरूरत है। सरकार इन काले कानून की आड़ में देश को लूटने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि नशे की प्रवृति व अपने खर्चे को कम कर देश की सभी पंचायतों में घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करना होगा। जिले में बंद पड़ीं चीनी मिलों को चलाने के लिए 26 नवंबर को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन होगा।










Discussion about this post