रायबरेली। रायबरेली से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक के अंदर क्या-क्या हुआ, इसका वीडियो अब सामने आ गया है।
वीडियो में देखने को मिला कि राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेता एक-दूसरे पर जमकर हमलावर दिखे। मौके पर सांसद केएल शर्मा भी बीच-बीच में जवाब देते रहे।
बातचीत के दौरान विकास कार्यों और योजनाओं पर असहमति तल्खी में बदल गई, जिसके चलते बहस और भी गरम होती दिखी। अब यह वीडियो वायरल है, और रायबरेली की स्थानीय सियासत में नई बहस छिड़ गई है।
राजनीतिक पार्टियां इसे लेकर अपनी-अपनी राय रख रही हैं। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक बहस बता रही है, जबकि भाजपा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पक्ष ले रही है।











Discussion about this post