चरथावल। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी नहर क्षेत्र में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे हैं। चरथावल थाना पुलिस ने घेराबंदी की।
बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली हिस्ट्रीशीटर मोबिन के पैर में लगी। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मोबिन के पास से चोरी के उपकरण, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
संदिग्धों की तलाश जारी उस पर लूट और चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। मोबिन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस मोबिन से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।










Discussion about this post