बघरा। मुजफ्फरनगर के पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अब गांवों तक पहुंच गया है। शहरी इलाकों में प्रदर्शनों के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
मुजफ्फरनगर के बघरा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका।
ग्रामीणों ने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी नीरज ने कहा कि पहलगांव में आतंकी हमले में भारतीय नागरिकों की जान गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवाद और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।










Discussion about this post