मुजफ्फरनगर। म्यांमार की बंधन मुक्त हुए युवक ने मंसूरपुर थाने में कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसे टाइपिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर क्रिप्टो करेंसी के अवैध कारोबार में फंसाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी जावेद त्यागी पुत्र नसीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि टेलीग्राम आईडी से विदेश में टाइपिंग जॉब करने का मैसेज आया था। आने जाने का खर्चा भी कंपनी का बताया गया। इसी आईडी पर थाईलैंड का एक टिकट प्राप्त हुआ तो वह थाईलैंड चला गया।
थाईलैंड से कुछ लोग उसे म्यांमार ले गए और वहां मुझे कंपनी वालों ने टाइपिंग के काम में न लगाकर क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने के नाम पर झांसा देकर फ्रॉड के काम पर लगा दिया। उसे वहां पर बंधक बनाकर रखा गया। करीब तीन माह म्यांमार में फंसे रहने के बाद म्यांमार आर्मी ने उसे बंधन मुक्त कराया और उसे वापस भारत भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।










Discussion about this post