मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों- इमरान और दानिश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
थाना ककरोली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इमरान मुरादाबाद का निवासी है, जबकि दानिश मुजफ्फरनगर के खालापार, रहमनगर इलाके का रहने वाला है। दोनों आरोपियों ने पाकिस्तान की एक वीडियो को मुजफ्फरनगर का बताकर वायरल किया और उसमें बजरंग दल का भय दिखाकर मुस्लिम समाज को भड़काने की कोशिश की गई थी।
पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल व्हाट्सएप ग्रुपों में वीडियो और ऑडियो शेयर करने के लिए किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वीडियो और ऑडियो सामग्री की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और यह स्पष्ट रूप से दंगा भड़काने की साजिश प्रतीत हो रही है। पुलिस इस साजिश के पीछे के नेटवर्क को उजागर करने में जुटी हुई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि समाज में अशांति फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post