शामली। थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम घिस्सूगढ़ में ट्यूबवेल व नलकूप से हुई चोरी की घटना में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 320 नगद बरामद किए हैं।
उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल 2025 की रात ग्राम घिस्सूगढ़ में ट्यूबवेल स्टार्टर और केबिल तार चोरी कर लिए गए थे। पीड़ित की ओर से नामजद तहरीर दी गई थी, जिस पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम के निर्देश पर इस चोरी कांड की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए सोमवार को थाना कैराना पुलिस ने वांछित अभियुक्त इरफान पुत्र शफी निवासी ग्राम अलीपुर, थाना कैराना को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त ने चोरी का सामान बेचकर जो रकम प्राप्त की थी, उसमें से 320 की नगदी बरामद कर ली गई है।
इससे पूर्व दो अभियुक्त—तसव्वर उर्फ गोला व अहसान उर्फ आपुन—को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के मुताबिक बाकी अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।











Discussion about this post