मुज़फ्फरनगर। थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में आपसी कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दौरान दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मामले का एक और पहलू तब सामने आया जब आरोपी राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अर्धनग्न अवस्था में शराब से नहाते हुए अपने मकान के गेट पर खड़ा नजर आ रहा है।
पीड़ित विशांत ने बताया कि दिन में आरोपी राहुल से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे राहुल अपने 8-10 साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। उस वक्त विशांत छत पर था। उसने आरोप लगाया कि उनकी ओर तीन राउंड फायरिंग की गई। शोर मचाने और डायल 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि हमले में शामिल लोग थे — राहुल पुत्र रविंद्र, विशाल पुत्र बिट्टू, सुभाष पुत्र बेदू, विकास पुत्र जोगिंदर, जोगिंदर पुत्र गुलवीर, विशांत पुत्र शरणवीर और अजय (सुभाष का भांजा)। इनमें से दो लोगों ने घर पर सीधा फायरिंग की।
पीड़ित का कहना है कि पुलिस शुरू में सबूत न होने के कारण कार्रवाई से बचती रही, लेकिन अब फायरिंग की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। उन्होंने दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विवेक नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दिन में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसे ग्रामवासियों ने मिलकर सुलझा दिया था, लेकिन रात में आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके दूसरे मकान पर भी गोली चलाई।











Discussion about this post