शामली। कांधला थाना क्षेत्र के ग्राम डांगरोल से 21 मई को हुए युवक के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
सोमवार, 26 मई 2025 को कांधला पुलिस ने ग्राम खन्द्रावली की ओर बड़ी नहर के पास मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक वांछित अभियुक्त गुलाब को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
21 मई को रवि पुत्र पवन निवासी ग्राम डांगरोल, अपने खेत पर ईख खोदने गया था। उसी दौरान स्कॉर्पियो (UP 17 AA 2139) सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कांधला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम सुन्ना में घेराबंदी कर दी। दबाव बढ़ने पर अपहरणकर्ता युवक को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी शामली राम सेवक गौतम के आदेश पर इस गंभीर वारदात के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया। सोमवार को इसी अभियान के तहत ग्राम खन्द्रावली के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें गुलाब पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम गोयला, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में गुलाब ने बताया कि उसकी दोस्ती डांगरोल निवासी विकास उर्फ मोनू से है। रवि नामक युवक विकास के परिवार से रंजिश रखता था और उन्हें धमकाता था। 21 मई को गुलाब, विकास, सुधीर (निवासी बिजरौल, बागपत) और एक अन्य युवक ने मिलकर स्कॉर्पियो में शराब पी और रवि के अपहरण की योजना बनाई। चारों ने रवि को जबरन गाड़ी में बिठाकर उसके साथ मारपीट की और बाद में पुलिस के डर से उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए।











Discussion about this post