Monday, April 13, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home अलीगढ़

सास और दामाद की लव स्टोरी: ‘जिस मां ने शादी तुड़वाई, वो…’, बेटी ने कही ये बात; पति ने सपना के सामने रखी शर्त

इससे पहले उनकी पत्नी सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है।

admin by admin
April 18, 2025
in अलीगढ़
यूपी : बेटी की शादी वाले दिन सास-दामाद पहुंचे थाने, महिला बोली- हम साथ ही रहेंगे, पति को लेकर किए ऐसे-ऐसे खुलासे
0
SHARES
448
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 अलीगढ़ : अलीगढ़ में होने वाले दामाद राहुल संग गई महिला बुधवार को वापस तो आ गई, लेकिन वह राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। बृहस्पतिवार को मडराक थाने में उसके दो बेटों में छोटा सात वर्षीय बेटा मां से लिपटकर रोने लगा। फिर भी मां नहीं पिघली। वह अपनी जिद पर अडिग रही। घर वालों से भी कह दिया कि अब उन लोगों से उसका कोई नाता नहीं है। मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय की थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी।

इससे पहले उनकी पत्नी सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला व पति का आमना सामना कराया। इस बीच दोनों ने एक दूसरे पर आरोप मढ़े। मसला दंपती विवाद का उजागर हुआ। रिश्तेदार दिन भर समझाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। बता दें कि दोनों यहां से भागकर कासगंज के रास्ते बिहार गए थे। बुधवार को दोनों वापस आए। इसके बाद से दोनों मडराक थाने में हैं।

Related posts

नगर निगम की बेरहमी: 94 हजार के टैक्स के लिए मासूम बच्चे समेत पूरे परिवार को घर में किया ‘कैद’, जाने पूरा मामला

नगर निगम की बेरहमी: 94 हजार के टैक्स के लिए मासूम बच्चे समेत पूरे परिवार को घर में किया ‘कैद’, जाने पूरा मामला

December 24, 2025
मुजफ्फरनगर के दरोगा को अलीगढ़ में टाटा मैजिक ने कुचला, दर्दनाक मौत, परिवार गहरे सदमे में…

मुजफ्फरनगर के दरोगा को अलीगढ़ में टाटा मैजिक ने कुचला, दर्दनाक मौत, परिवार गहरे सदमे में…

October 7, 2025

इधर, पति ने मीडिया को बयान दिया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें वह संभाल नहीं पा रहा। इसलिए अपनी पत्नी को एक बार माफ करके वापस रख सकता है। हालांकि, पति ने शर्त रखी है कि उसे वह जेवरात व नकदी वापस देने होंगे। उसके बाद ही वह उसे माफी देगा। यह नकदी व जेवरात उसने मेहनत कर बेटी की शादी के लिए जुटाए थे।

युवक का परिवार पहले ही उसे बेदखल करने का फरमान सुना चुका है। इसलिए बृहस्पतिवार को युवक का परिवार थाने नहीं आया। युवक मडराक पुलिस की हिरासत में ही रहा।

इस मामले में बेटी बृहस्पतिवार को थाने नहीं आई। वह अपनी मां को देखना तक नहीं चाहती। उसका यही कहना था कि जिस मां ने उसकी शादी तुड़वा दी, उससे वह रिश्ता नहीं रखेगी।

दरअसल, बीते छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। बुधवार को करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। दोनों से पूछताछ की गई। अब दोनों ही एक दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं है। बुधवार को सपना ने अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। हमें कोई अलग नहीं कर सकता।

पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था।

राहुल के पास से मात्र 70 रुपये पुलिस को मिले, उसके पास जितने पैसे थे वह खर्च हो गए। उसका कहना था कि हम दोनों लोग एक साथ रहेंगे। परिवार वाले घर में नहीं रखते तो कहीं भी रहकर अपनी जिंदगी काटेंगे। महिला सपना ने भी राहुल के साथ जीवन बिताने की बात कही।

उधर, युवक के पिता ने उसकी सास पर बेटे को ताबीज से वशीकरण करने की बात कही है। युवक के पिता ने बताया कि जब बेटे की सास हमारे घर आई, तभी उसे दो ताबीज बांधे थे। तभी से बेटे का व्यवहार बदल गया। युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया।

कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।

पिता ने यहां तक कहा कि बेटे ने जो किया है उससे हमारी क्षेत्र व समाज में इज्जत को बट्टा लगा है। इसलिए अब निर्णय लिया है कि बेटे को घर में नहीं रखेंगे। संपत्ति से भी बेदखल करेंगे। घर से बेटा भी कुछ जेवर व नकदी लेकर गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वह वापस करा दे।

दंपती एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसलिए उन्हें काउंसिलिंग की जरूरत है। बृहस्पतिवार को परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों द्वारा काउंसिलिंग की गई। शुक्रवार तक कोई निर्णय लिया जाएगा। चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए उन्हें उनके निर्णय पर ही सुपुर्द किया जाएगा। चाहे वह किसी के साथ जाएं।- अमृत जैन, एसपी देहात

ShareTweetSend
Previous Post

अखिलेश यादव ने बताया- क्यों बदल दिया अपने गमछे का रंग?, सीएम योगी पर कसा तंज…

Next Post

यूपी : बेबसी… बेचारगी और दरिंदगी, सिगरेट से दागा, दातों से भी काटा; शरीर पर जख्म बयां कर रहे हैवानियत की कहानी

Next Post
यूपी पुलिस के हाथों मारा गया एक लाख का कुख्यात इनामी दुर्दांत असद, कई राज्‍यों में फैला रखी थी दहशत

यूपी : बेबसी... बेचारगी और दरिंदगी, सिगरेट से दागा, दातों से भी काटा; शरीर पर जख्म बयां कर रहे हैवानियत की कहानी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर की पहलवान दिव्या काकरान ने शादी के 2.5 साल बाद लिया तलाक, लिखा-भावुक संदेश

मुजफ्फरनगर की पहलवान दिव्या काकरान ने शादी के 2.5 साल बाद लिया तलाक, लिखा-भावुक संदेश

9 months ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, डीडीए अधिकारियों पर जुर्माना, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

पेड़ों की अवैध कटाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, डीडीए अधिकारियों पर जुर्माना, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

11 months ago
मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव में 17 करोड़ की साइबर ठगी का कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी

मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव में 17 करोड़ की साइबर ठगी का कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी

7 months ago
मुजफ्फरनगर: पिता और भाई  ने ही की बेटी की हत्या ,  पहचान छिपाने के लिए शव जलाया, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पिता और भाई ने ही की बेटी की हत्या , पहचान छिपाने के लिए शव जलाया, दो गिरफ्तार

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In