लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘मैं इसलिए इस गमछे को पहनकर आया, क्योंकि मैं जगन्नाथ पुरी गया था। मुझे जानकारी मिली कि वहां अभी तक योगी जी गए ही नहीं हैं। मैं गमछा इसलिए पहना हूं, ताकि मैं उन्हें (सीएम योगी) ये बात याद दिला सकूं। वो गए नहीं तो इसका मतलब मैं ये कहूं कि वो हिंदू नहीं हैं, लेकिन मैं यह नहीं कह सकता। अगर मैं भाजपा का होता तो कहता कि वो हिंदू ही नहीं हैं, वे खराब हिंदू हैं।’
अखिलेश यादव ने कहा, ‘जो सच्चा हिंदू है वह स्वामी विवेकानंद जी को मानता है। स्वामी विवेकानंद ने कहा कि यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस और टॉलरेंस हमें ज्यादा धर्म सिखाता है। उन्होंने शिकागो में भाषण दिया कि हम उसे देश आते हैं, जो देश और जिस देश का धर्म हमें सब को स्वीकार करना सिखाता है। यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस और टॉलरेंस हमारा धर्म सिखाता। बताइए विवेकानंद जी की कितनी बात मानते हैं, केवल वस्त्र पहन लेते हैं और बोलते हैं हम हो गए विवेकानंद। वस्त्र से कोई योगी नहीं हो सकता है, बल्कि विचार से योगी हो सकता है’
अखिलेश ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में जीरो पावर्टी हो गई जीरो पावर्टी हो गई। कहते हैं न्याय को लेकर जीरो टॉलरेंस है और आप किसी के भी साथ अन्याय कर दे रहे हो। आप किसी पर झूठे मुकदमे लगा रहे हो, किसी को भी जेल भेज रहे हो और किसी का भी एनकाउंटर कर रहे।










Discussion about this post