मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत जबकि सात लोग जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात कल्याणपुर पुलिया के पास एक खराब ट्रक खराब हो गया था। इसे धक्का दे रहे लोगों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने कुचल दिया।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। खराब ट्रक सवारियां लेकर जा रहा था। हादसे का शिकार सभी लोग लखीमपुर खीरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











Discussion about this post