बुढ़ाना। राजपुर छाजपुर गांव में आठ मार्च को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। रालोद नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बैठक कर तैयारी की। फुगाना, खरड़, करौदा महाजन में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया गया।
करौदा महाजन गांव में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि खरड़, फुगाना, भौराकलां समेत विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ बैठक कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।











Discussion about this post