लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व विभाग में लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग ने 16 दिसंबर को विज्ञापन निकाला था, जिसे अब अपडेट कर रविवार, 28 दिसंबर 2025 को दोबारा जारी किया गया है।
भर्ती प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल-
आवेदन शुरू होने की तिथि: 29 दिसंबर 2025 (सोमवार)
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026
शुल्क समायोजन व संशोधन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों और पात्रता मापदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।











Discussion about this post