मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी राजेश धुन्नावत शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। रुड़की रोड पर पुलिस बल के साथ उन्होंने दुकानदारों द्वारा फैलाए गए सामान को सख्ती से अंदर करवाया और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने में सहयोग की अपील की।
आपको बता दें कि प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी राजेश धुनावत वर्तमान में शहर कोतवाली का प्रभार संभाल रहे हैं। शुक्रवार सुबह वो अपने अधिनस्थ पुलिस बल के साथ रूड़की रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए निकले। रूड़की रोड और मेरठ रोड जैसे व्यस्त इलाकों में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस समस्या से निपटने के लिए राजेश धुनावत ने सख्ती दिखाई और दुकानदारों को सामान सड़क से हटाकर दुकानों के अंदर रखने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान राजेश धुनावत ने दुकानदारों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क पर सामान फैलाने की गलती न दोहराई जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारी ने दुकानदारों से अपील की कि वे शहर को सुंदर और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में पुलिस का सहयोग करें।
आईपीएस अधिकारी ने व्यापारियों से बातचीत के दौरान जोर दिया कि शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त करने के लिए उनका सहयोग अहम है। उन्होंने कहा कि “व्यापारियों के सहयोग के बिना यातायात और अतिक्रमण की समस्या का समाधान संभव नहीं है। सभी को मिलकर व्यवस्था बनानी होगी।” राजेश धुनावत ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने में योगदान दें।
आपको बता दें कि मुज़फ़्फ़रनगर के रूड़की रोड और मेरठ रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से चली आ रही है।










Discussion about this post