नई दिल्ली : दिल्ली का नेहा मर्डर केस सुर्खियों में हैं. नेहा जिस लड़के को राखी बांधती थी, जिसे अपना भाई मानती थी, उसी तौफिक ने उसकी जान ले ली. जिस तौफिक को नेहा ने भाई माना, वहीं उसपर निकाह का दबाव बनाने लगा. उसकी नजर ही नेहा के लिए बदल गई. अब इस मामले में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं.
19 साल की नेहा अपने परिवार के साथ दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में रहती थी. मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर का 26 वर्षीय तौफिक का घर में आना जाता था. तौफिक को नेहा और उसकी बहनें अपना भाई मानती थीं. उसे रक्षाबंधन पर राखी भी बांधती थीं.
मगर नेहा को क्या पता था कि जिस तौफिक को वह अपना भाई मान रही है, उसे राखी बांध रही है, आगे जाकर उसकी नजर उसके लिए बदल जाएगी और वह ही उसकी जान ले लेगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नेहा को छत से फेंकने वाले रामपुर के तौफिक की असल कहानी तो अब सामने आई
अचानक तौफिक नेहा को परेशान करने लगा. वह नेहा से निकाह करने की बात करने लगा. मगर नेहा ने साफ इनकार कर दिया. नेहा के परिजनों के मुताबिक, नेहा ने उससे कहा कि वह उसे भाई मानती है और उन दोनों के बीच ये रिश्ता कभी नहीं बन सकता. ये सुन तौफिक भड़क गया और उसने नेहा को धमकी दी कि वह उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा.
23 जून के दिन सुबह के समय नेहा छत पर कपड़े सुखा रही थी. अचानक बुर्का पहन एक युवक घर में घुसा और सीधा छत पर गया. दरअसल बुर्का पहनकर घर में घुसने वाला तौफिक ही थी. नेहा और तौफिक के बीच छत पर विवाद हुआ. नेहा ने अपना बचाव करने की भी कोशिश की होगी. मगर तौफिक ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और मौके से भाग निकला. परिजन जब तक बेटी को अस्पताल लेकर गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
बता दें कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी. सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड के अलावा जांच में भी तौफिक का नाम सामने आया था. दिल्ली पुलिस की कई टीमों को तौफिक की तलाश थी. अब पुलिस ने तौफिक को रामपुर के टांडा से गिरफ्तार किया है. इस घटना को लेकर दिल्ली के ज्योति नगर के लोगों में काफी गुस्सा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.











Discussion about this post