भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में भले ही संघर्ष विराम घोषित हो गया हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद वायुसेना ने साफ कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी। वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। सेना ने कहा कि अब तक दिए गए काम पूरे हो चुके हैं। वायुसेना ने कहा कि हमने भविष्य के लिए भी कई लक्ष्य तय किए हैं। इसके साथ ही अब तक किए गए सभी ऑपरेशन सोच-समझकर किए गए और सफल रहे हैं। इन ऑपरेशन की पूरी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी समय पर दी जाएगी। वायुसेना सभी से अपील करती है कि वे अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचें। वायुसेना का यह बयान पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद आया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में वायुसेना आतंकियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई करती रहेगी।
भारतीय वायुसेना के इस ऐलान के बाद पाकिस्तान की नींद उड़ना तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों का सफाया किया था। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। और 9 ठिकाने नष्ट कर दिए गए थे। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान भड़क गया था।
पाकिस्तान से सीजफायर के बाद भारतीय वायु सेना (IAF) ने बड़ी जानकारी दी है। सेना ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। IAF ने कहा कि हमने इस ऑपरेशन के लक्ष्य को पूरा किया है और इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी जाएगी।











Discussion about this post