मेरठ। ऑपरेशन शस्त्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हस्तिनापुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एसएसपी मेरठ के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत की गई।
इस अभियान में एसपी ग्रामीण और सीओ मवाना के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हस्तिनापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पवन पुत्र कतरे (उम्र 42 वर्ष), निवासी बी ब्लॉक, थाना हस्तिनापुर, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना के आधार पर डी ब्लॉक, बंगाली स्कूल के पास, थाना हस्तिनापुर क्षेत्र से की गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।











Discussion about this post