जलालाबाद। वन विभाग से 38 पेड़ों की अनुमति लेने के बाद ठेकेदार ने यूके लिप्ट्स के 50 पेड़ काट डाले। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने जांच के लिए एक व्यापारी से लकड़ी जब्त कर ली है। विभाग अनुमति लेने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
क्षेत्र के चरथावल थानाभवन मार्ग पर कादरगढ़ गांव में वन विभाग के यूके लिपट्स के पेड़ खड़े हैं। कुछ समय पहले किसी सरकारी कार्य में बाधा बन रहे 38 पेड़ काटने के लिए एक ठेकेदार ने वन विभाग से अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद उक्त ठेकेदार ने पेड़ की कटाई शुरु कर दी। इस दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर बताया कुछ लोग दिन के स्थान पर रात के समय सरकारी पेड़ काट रहे हैं।
साथ ही उक्त लोग अनुमति से अधिक पेड़ काटे जा रहे हैं। शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया। जांच में पता चला कि वास्तव में 38 के स्थान पर मौके से 50 यूके लिपटस के पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग की टीम ने हसनपुर लुहारी के एक व्यापारी के यहां से यूके लिपट्स की लकड़ी जब्त कर ली। इस दौरान व्यापारी ने विरोध किया।











Discussion about this post