शामली। शामली में एक निजी अस्पताल के संचालक ने कुछ लोगों पर किसान यूनियन के नाम पर जबरन वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार स्थित आनंद हॉस्पिटल के संचालक साकिब ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
साकिब के अनुसार, कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके अस्पताल में आए और खुद को किसान यूनियन का सदस्य बताया। आरोपियों ने अस्पताल में मरीजों के साथ झगड़ा किया और मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने संचालक से 15 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और 35 हजार रुपए नकद वसूले।
आरोपियों ने अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता की। जब संचालक ने उन्हें डॉक्टर से बात करवाने का प्रयास किया, तो उन्होंने मोबाइल फोन को तोड़ दिया। आरोपियों ने मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।











Discussion about this post