वास्तु शास्त्र में मोर पंख को अत्यंत शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है. यह न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि इससे सुख-समृद्धि, शांति और बरकत भी मिलती है. मोर पंख भगवान कृष्ण से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास महत्व दिया गया है. इस बार 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में घर में मोर पंख रखने के क्या फायदे बताए गए हैं.

पूजा घर में मोर पंख
पूजा घर में मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इससे मन को शांति मिलती है और परिवार में सुख-संपन्नता बढ़ती है.
तिजोरी या अलमारी में मोर पंख
तिजोरी, कैश बॉक्स या अलमारी में मोर पंख रखने से धन में वृद्धि होती है. आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और बरकत बनी रहती है.
मुख्य द्वार पर मोर पंख
घर के प्रवेश द्वार पर मोर पंख लगाना अत्यंत शुभ होता है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती और पारिवारिक खुशहाली बनी रहती है.
शयनकक्ष में मोर पंख
बेडरूम में मोर पंख रखने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है. यह रिश्तों में मिठास बनाए रखने में मदद करता है. पति-पत्नी में कभी कलह-विवाद नहीं होता है.
पढ़ाई की जगह पर मोर पंख
बच्चों की पढ़ाई की मेज या स्टडी रूम में मोर पंख रखने से एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है. यह पढ़ाई में सफलता दिलाने में सहायक होता है.











Discussion about this post