नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा सात दिन बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी, जो पहले 4 दिसंबर को खत्म होने वाली थी। यह फैसला कई क्षेत्रों से मिल रही शिकायतों के बाद लिया गया है, जहाँ बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पर काम का दबाव ज्यादा होने की बात सामने आ रही थी।
मुख्य बातें-
कब शुरू हुआ था SIR?
केंद्रीय चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर को 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए SIR का दूसरा चरण शुरू किया था।
कौन से राज्य शामिल?
उत्तर प्रदेश के अलावा यह प्रक्रिया अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चल रही है।
क्या होगा आगे?
इस प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची का ड्राफ्ट 16 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा।
अंतिम सूची कब?
अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।











Discussion about this post