बरेली : युवती की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी नाबालिग बेटी की छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों लगातार मोबाइल पर घंटों बात करते थे, इसी दौरान युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया।
यूपी के बरेली स्थित प्रेमनगर इलाके में एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती को प्यार के जाल में फंसा लिया। युवती के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी तो घर में तैयारियां होने लगीं। शादी से पहले ही प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर रफूचक्कर हो गया है। युवती अपने साथ घर से नकदी और जेवर भी ले गई है। उसके परिजनों ने युवक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
युवती की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी नाबालिग बेटी की छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों लगातार मोबाइल पर घंटों बात करते थे, इसी दौरान युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि बेटी का प्रेमी अपराधी छवि का है। वह कुछ महीने पहले भी एक युवती को फुसलाकर ले गया था, थाना सुभाषनगर में उस युवती के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि बेटी की शादी बदायूं जिले के एक गांव में तय की थी, उसका शगुन 10 जुलाई को होना है। उससे पहले बेटी घर से 2.60 लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी ले गई थी।
चार जुलाई की सुबह प्रेमी उनकी बेटी को ले गया। मां ने अनहोनी की आशंका जताई। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। युवती की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।











Discussion about this post