मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर रविवार को एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की। टीम को मौके पर भेजा गया, जहां भोपा रोड पर मिट्टी खनन में लिप्त 6 ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं।
एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदारों के साथ मौके पर पहुंचकर इन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। सभी ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस के सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।











Discussion about this post