मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और कुख्यात लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ विज्ञान गांव रोड पर हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरा फुरकान घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
फुरकान बुढाना क्षेत्र में हाल ही में हुई कई लूट की घटनाओं में वांछित था। उसने एक ही दिन में पांच मोबाइल लूट लिए थे। घायल फुरकान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि कुछ दिन पहले बुढ़ाना थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात हुई थी। इसमें मुख्य आरोपी मेरठ के थाना हर्रा सुरूरपुर का रहने वाला फुरकान फरार था। आज बुढाना पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।










Discussion about this post