रामपुर। रामपुर से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 8 बजे शुरू होगी।
रामपुर से मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, एटा और मैनपुरी जैसे कई स्थानों के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। यात्रियों को दूसरे डिपो की बसों से यात्रा करनी पड़ती थी। इससे उन्हें समय और पैसे दोनों का नुकसान होता था। स्थानीय लोगों की मांग पर रोडवेज ने यह नई सेवा शुरू की है।
विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि सरकार रोडवेज बस सेवाओं का विस्तार कर रही है। इसी के तहत तकनीकी रूप से उन्नत और सुरक्षित बीएस-6 बसें शुरू की गई हैं। आने वाले समय में अन्य जिलों और प्रमुख स्थलों के लिए भी नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र सिंह के अनुसार, इन सीधी बस सेवाओं से यात्रियों का सफर सुगम होगा। यात्रियों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही उनके समय और पैसे की बचत होगी।










Discussion about this post