Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home गाजियाबाद

ग़ाज़ियाबाद में पुलिस पर हमला,शामली निवासी सिपाही शहीद,मुख्य आरोपी कादिर दोबारा गिरफ्तार

सौरभ की शहादत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव शामली के बधेव में मातम पसर गया। शहीद सौरभ 2017 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था और अपनी मेहनत के बल पर एसओजी टीम में चयनित हुआ था।

admin by admin
May 27, 2025
in गाजियाबाद, शामली
ग़ाज़ियाबाद में  पुलिस पर हमला,शामली निवासी सिपाही शहीद,मुख्य आरोपी कादिर दोबारा गिरफ्तार
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद/शामली :  ज़िले के मसूरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जब नोएडा फेज-3 थाने की पुलिस एक वांछित लुटेरे को पकड़ने पहुंची थी। दबिश के दौरान पुलिस ने कादिर उर्फ मंटा नामक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जैसे ही पुलिस टीम आरोपी को लेकर गांव से बाहर निकल रही थी, पंचायत भवन के पास घात लगाए बैठे उसके साथियों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। पथराव के साथ ही फायरिंग भी शुरू हो गई, जिसमें एक गोली सिपाही सौरभ कुमार के सिर में लग गई।

गंभीर रूप से घायल सौरभ को आनन-फानन में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सौरभ कुमार मूल रूप से शामली जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में नोएडा पुलिस में तैनात थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

नोएडा पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि लूट के मामले में वांछित बदमाश कादिर उर्फ मंटा नाहल गांव में छिपा है। इसके बाद पुलिस टीम रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे गांव पहुंची और कादिर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसके साथियों ने घात लगाकर हमला किया और कादिर को छुड़ा ले गए। पुलिस भी जवाबी फायरिंग में लगी रही, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए।

Related posts

वोटर लिस्ट में ‘डबल गेम’: शामली में चाचा के परिवार ने दो जगहों पर कब्जाया वोट! ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर में खोला मोर्चा

वोटर लिस्ट में ‘डबल गेम’: शामली में चाचा के परिवार ने दो जगहों पर कब्जाया वोट! ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर में खोला मोर्चा

December 26, 2025
रोजी-रोटी की तलाश बनी मौत की वजह! शामली में बिजली के हाईटेंशन तार ने छीना बदायूं के परिवार का चिराग

रोजी-रोटी की तलाश बनी मौत की वजह! शामली में बिजली के हाईटेंशन तार ने छीना बदायूं के परिवार का चिराग

December 26, 2025

मेरठ में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी, कहा- ‘घर से निकला तो श्मशान तक छोड़कर आएंगे’

घटना की सूचना मिलते ही गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव नरायण मिश्र मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

सौरभ की शहादत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव शामली के बधेव में मातम पसर गया। शहीद सौरभ 2017 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था और अपनी मेहनत के बल पर एसओजी टीम में चयनित हुआ था।

बधेव गांव निवासी सौरभ कुमार बचपन से ही मेधावी छात्र था। उसने दसवीं तक की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस स्कूल से, बारहवीं सिल्वर बेल स्कूल से और बीकॉम की पढ़ाई सिल्वर मैनेजमेंट कॉलेज से पूरी की थी। सौरभ 2017 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। अपनी कार्यकुशलता और समर्पण के चलते वह गौतमबुद्धनगर पुलिस की एसओजी टीम का हिस्सा बना और कई अभियानों में सफलता प्राप्त की।

परिजनों ने बताया कि सौरभ घटना से कुछ देर पहले ही अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था और जल्द घर आकर खाना खाने की बात कही थी। लेकिन किसे पता था कि यह उसकी आखिरी बातचीत होगी। शहीद सौरभ अपने परिवार में सबसे अधिक पढ़ा-लिखा और सबसे छोटा बेटा था। उनके बड़े भाई रजत और पिता उत्तम कुमार गांव में खेती करते हैं।

आपको बता दें कि मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में रविवार देर रात एक वांछित बदमाश की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें नोएडा पुलिस का एक सिपाही शहीद हो गया। यह हमला उस वक्त हुआ जब नोएडा पुलिस की टीम लूट के एक मामले में वांछित शातिर बदमाश कादिर उर्फ मंटा को उसके घर से गिरफ्तार कर वापस लौट रही थी।

जैसे ही पुलिस टीम गांव से बाहर निकली, कादिर के करीब 8-10 साथियों ने पुलिस पर अचानक पथराव कर दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान नोएडा में तैनात सिपाही सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद और नोएडा पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायरिंग और अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी कादिर अपने साथियों के साथ फरार हो गया, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर गाजियाबाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

अब पुलिस कादिर के फरार साथियों की तलाश में सघन अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहीद सिपाही सौरभ कुमार मूल रूप से शामली जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। सौरभ के भाइयों ने पुलिस से मांग की है कि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाए और उन्हें न्याय मिले।

यह घटना एक बार फिर पुलिस बल की सुरक्षा और संगठित अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत को उजागर करती है। पुलिस प्रशासन ने शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि देते हुए हमलावरों को जल्द पकड़ने का भरोसा जताया है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने यातायात पुलिसकर्मियों को गर्मी, धूप और बारिश से बचाने के लिए बांटी सुरक्षा किट

Next Post

ग़ाज़ियाबाद में पुलिस पर हमला,शामली निवासी सिपाही शहीद,मुख्य आरोपी कादिर दोबारा गिरफ्तार

Next Post
ग़ाज़ियाबाद में  पुलिस पर हमला,शामली निवासी सिपाही शहीद,मुख्य आरोपी कादिर दोबारा गिरफ्तार

ग़ाज़ियाबाद में पुलिस पर हमला,शामली निवासी सिपाही शहीद,मुख्य आरोपी कादिर दोबारा गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में ईद के जश्न में खतरों से खेल रहे बच्चे, एक बाइक पर 5-6 सवार, बिना हेलमेट स्टंट, जाने

मुजफ्फरनगर में ईद के जश्न में खतरों से खेल रहे बच्चे, एक बाइक पर 5-6 सवार, बिना हेलमेट स्टंट, जाने

1 year ago
मुजफ्फरनगर: व्यापारियों का महासंगम; 2025 को विदाई और 2026 के स्वागत में गूंजा ‘परिवर्तन और सुरक्षा’ का संकल्प

मुजफ्फरनगर: व्यापारियों का महासंगम; 2025 को विदाई और 2026 के स्वागत में गूंजा ‘परिवर्तन और सुरक्षा’ का संकल्प

7 months ago
यूपी में बदली शिक्षकों के तबादले की पॉलिसी!, अब एडेड कॉलेजों में होंगे सिर्फ ऑनलाइन ट्रांसफर, यहां देखे…

यूपी में बदली शिक्षकों के तबादले की पॉलिसी!, अब एडेड कॉलेजों में होंगे सिर्फ ऑनलाइन ट्रांसफर, यहां देखे…

11 months ago
मुजफ्फरनगर: सेमेस्टर परीक्षा में ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार, दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था युवक, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर: सेमेस्टर परीक्षा में ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार, दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था युवक, मुकदमा दर्ज

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In