शामली : जनपद के थाना कैराना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शामली रामसेवक गौतम के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है।
कैराना पुलिस के अनुसार, ग्राम बराला कुकरहेड़ी निवासी सुहैल पुत्र दिलशाद द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद थाना कैराना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
पुलिस की छानबीन के बाद मंगलवार को थाना कैराना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और टीम ने अभियुक्त सुहैल को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में किया गया।











Discussion about this post