मुजफ्फरनगर। शहर के झांसी की रानी के पास स्थित एक प्रसिद्ध कॉस्मेटिक की दुकान पर जीएसटी का छापा मारा गया। राज्य जीएसटी टीम के अधिकारियों ने दुकान और शोरूम पर बिल और स्टॉक की जांच शुरू की। इस दौरान प्रतिष्ठान में बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई।
मुजफ्फरनगर शहर के चर्च के सामने मार्किट में स्थित आरती ट्रेडिंग कंपनी (कल्लू भाई की दुकान) की थोक की दुकान है, जहां कॉस्मेटिक का सामान मिलता है। शहर की यह सबसे मशहूर दुकान मानी जाती है ।
स्टेट जीएसटी की एसआईबी यूनिट के जॉइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के नेतृत्व में यह छापेमारी हुई है, डिप्टी कमिश्नर के निर्देशन में कार्यवाही शुरू हुई। टीम को देख कुछ स्टाफ बाहर निकल गया, जिन्होंने ग्राहकों को छापे की सूचना देकर प्रतिष्ठान पर जाने से रोका। GST के जॉइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि सोमवार की सुबह जाँच शुरू हुई है। जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी जाँच की जा रही है।
इसी बीच व्यापारियों ने जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया है। संयुक्त व्यापार मंडल ने पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में अपर जिला अधिकारी वित गजेंद्र सिंह से मुलाकात की और उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न कर रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए अपर जिला अधिकारी ने इस संबंध में सहयोग का विश्वास दिलाया है।










Discussion about this post