Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी : दो पति… जेठ से संबंध और सास का कत्ल, ससुर के साथ भी करना चाहती थी ये काम; पूजा जाटव की पूरी कहानी

आर्म्स एक्ट के तहत भी पूजा को जेल भेजा गया था। पेशी के दौरान ही उसकी मुलाकात कुम्हरिया निवासी कल्याण उर्फ लाखन से हुई।

admin by admin
July 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
यूपी : दो पति… जेठ से संबंध और सास का कत्ल, ससुर के साथ भी करना चाहती थी ये काम; पूजा जाटव की पूरी कहानी
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी  : झांसी में सास की हत्या के बाद बहू पूजा जाटव ने ससुर को फंसाने की भी साजिश रची थी। हालांकि पुलिस जांच में ससुर के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। घर लौटने के बाद अजय भी शातिर पूजा की चाल से सन्न रह गए।

झांसी की शातिर पूजा ने सास की हत्या के बाद इस मामले में ससुर अजय सिंह को ही फंसा देने की साजिश रची थी। इसका खुलासा भी पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान हुआ। सुराग मिलने पर टहरौली पुलिस ने 27 जून को पूजा जाटव को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

इस दौरान पूजा ने पुलिस को बताया कि ससुर अजय सिंह पत्नी सुशीला से खुन्नस रखता था। इस वजह से ससुर अजय ने ही हत्या कराई। पूजा के बताने पर पुलिस ससुर अजय को पूछताछ के लिए थाने उठा लाई। अजय ने हत्या में शामिल होने से इन्कार किया।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

इसके बाद पुलिसिया अंदाज में उससे पूछताछ हुई, लेकिन अजय इसमें शामिल होने से इन्कार करता रहा। इसके बाद ससुर का पूजा से आमना-सामने कराया गया। पुलिस के सामने भी पूजा ने यही बात दोहराई। हालांकि ससुर से यह भी कहती रही कि वह हत्या की बात कुबूल कर लें।

वह उसे बाद में छुड़ा ले जाएगी, लेकिन ससुर अजय राजी नहीं हु़आ। अजय ने पुलिस से मोबाइल चेक करने के लिए कहा। अन्य कुछ बातें भी अजय ने पुलिस को बताई, तब जाकर पुलिस को अजय की बात पर विश्वास हुआ।
इसके बाद पुलिस ने अजय को छोड़ा। घर लौटने के बाद अजय भी शातिर पूजा की चाल से सन्न रह गए जबकि पूजा का अजय बहुत ख्याल रखते थे। उन्होंने ही पूजा को ससुराल में रहने की जगह दी थी, लेकिन पुलिस के सामने पूजा के शातिराना अंदाज देख वह भी दंग रह गया।

सोशल मीडिया पर पूजा चर्चा का केंद्र बन चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग अब उसकी तुलना राजा हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता सोनम से कर रहे हैं। पूजा के चलते टहरौली का कुम्हरिया गांव मीडिया के केंद्र में आ गया। रोजाना ही यहां राष्ट्रीय मीडिया के लोग भी पहुंच रहे हैं।

यूपी के झांसी स्थित टहरौली थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में 22 जून को हुई सुशीला सिंह की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी छोटी बहू पूजा और उसकी बड़ी बहन कामिनी उर्फ कमला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का दावा है कि संपत्ति विवाद के चलते सुशीला की हत्या हुई। पूजा ने अपनी बहन को संपत्ति में हिस्सा देने का लालच देकर हत्या के लिए राजी किया। कामिनी ने अपने प्रेमी अनिल के साथ आकर सुशीला को पहले बेहोश किया। उसके बाद गला घोंटकर भाग गए।

पूछताह के दौरान पुलिस को पूजा पर शक हो गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पुलिस के सामने सारा सच उगल दिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कुम्हरिया गांव निवास अजय प्रताप सिंह की पत्नी सुशीला का शव घर से बरामद हुआ था।

ससुर ने बड़ी बहू रागिनी समेत दतिया निवासी आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को घर की छोटी बहू पूजा पर शक हुआ। पड़ताल करने पर मालूम चला कि सुशीला के दो पुत्रों में संतोष ही जीवित है, जबकि छोटे बेटे लाखन की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी पत्नी पूजा भी संतोष के साथ ही रहने लगी थी।

परिवार के पास करीब 16 बीघा जमीन है। पूजा आठ बीघा जमीन बेचकर ग्वालियर में बसना चाहती थी। संतोष एवं अजय राजी थे, लेकिन सुशीला तैयार नहीं हुई। पूजा ने अपनी बहन कामिनी के साथ मिलकर सुशीला को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

22 जून को मोटरसाइकिल से कामिनी अपने ब्वॉयफ्रेंड अनिल वर्मा के साथ पूजा के ससुराल पहुंची। वहां सुशीला अकेले थी। सुशीला विरोध न कर सके, इस लिए दोनों ने पहले उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद, गला घोंटकर भाग निकले। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सिरिंज बरामद की है।

सुशीला की हत्या की साजिश रचने वाली छोटी बहू पूजा की कहानी बेहद फिल्मी है। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि पूजा ने पहली शादी ओरछा निवासी रमेश से की थी। किसी वजह से उसका रमेश से रिश्ता नहीं निभा सका। इस वजह से दोनों के बीच कलह होने लगी। पूजा के ही परिजनों ने पुलिस को बताया कि विवाद बढ़ने पर पूजा ने रमेश पर गोलियां चलवाई थीं। हालांकि रमेश की जान बच गई।

आर्म्स एक्ट के तहत भी पूजा को जेल भेजा गया था। पेशी के दौरान ही उसकी मुलाकात कुम्हरिया निवासी कल्याण उर्फ लाखन से हुई। लाखन पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे थे। पेशी पर होने वाली उनकी मुलाकात कुछ दिनों में प्रेम में बदल गई।

इसके बाद कल्याण के साथ पूजा लिवइन में रहने लगी, लेकिन कुछ साल बाद कल्याण की सड़क हादसे में मौत हो गई। पूजा ने कल्याण के बड़े भाई संतोष से शादी कर ली। इस शादी से संतोष की पहली रागिनी नाखुश रहने लगी।

संतोष का पिता अजय भी पूजा को काफी मानता था। पुलिस का कहना है कि सुशीला की हत्या के दिन पूजा ने बर्थ डे मनाने के बहाने से ससुर अजय और संतोष को अपने पास ग्वालियर बुला लिया।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी के 30 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जगहों पर जताई आंधी-तूफान की आशंका, देखें IMD अपडेट

Next Post

मुजफ्फरनगर: एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने की कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

Next Post
मुजफ्फरनगर: एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने की कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

मुजफ्फरनगर: एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने की कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली का अंतिम चरण, क्लर्क और स्टोर कीपर पदों के लिए 1073 अभ्यर्थी देंगे शारीरिक परीक्षा

मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली का अंतिम चरण, क्लर्क और स्टोर कीपर पदों के लिए 1073 अभ्यर्थी देंगे शारीरिक परीक्षा

7 months ago
शामली: जिलाधिकारी ने बेसहारा गोवंश के लिए भूसा दान करने की अपील की, मददगारों को किया जाएगा सम्मानित

शामली: जिलाधिकारी ने बेसहारा गोवंश के लिए भूसा दान करने की अपील की, मददगारों को किया जाएगा सम्मानित

12 months ago
मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बवाल, भाजपा नेताओं ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बवाल, भाजपा नेताओं ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

10 months ago
किसानों को दिवाली से पहले मिला बड़ा तोफा, अब सस्ते मिलेंगे ट्रैक्टर, टायर और कृषि उपकरण, जानिए नई GST दरें

किसानों को दिवाली से पहले मिला बड़ा तोफा, अब सस्ते मिलेंगे ट्रैक्टर, टायर और कृषि उपकरण, जानिए नई GST दरें

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In