Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home जम्मू-कश्मीर

आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब से पीएम मोदी के निर्देश, घटनास्थल का दौरा करें; अमित शाह श्रीनगर के लिए रवाना

बैठक के बाद शाह ने कहा है कि किसी भी कीमत पर आतंकी बख्शे नहीं जाएंगे। अमित शाह BSF के विशेष हेलिकॉप्टर से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।

admin by admin
April 22, 2025
in जम्मू-कश्मीर
आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब से पीएम मोदी के निर्देश, घटनास्थल का दौरा करें; अमित शाह श्रीनगर के लिए रवाना
0
SHARES
251
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की और उनसे इस मामले में ठोस और कड़ा कदम उठाने को कहा है। प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा है। इस बीच, अमित शाह ने नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की है। इस बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, सीआरपीएफ डीजी, जम्मू कश्मीर के डीजीपी और सेना के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

बैठक के बाद शाह ने कहा है कि किसी भी कीमत पर आतंकी बख्शे नहीं जाएंगे। अमित शाह BSF के विशेष हेलिकॉप्टर से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ IB चीफ और गृह सचिव भी साथ गए हैं। वहां पहुंचकर गृह मंत्री हाई लेवल मीटिंग करेंगे, जिसमें सीएम अब्दुल्ला और टॉप सुरक्षा अधिकारी भी शामिल होंगे।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के निकट मंगलवार को एक संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 12 पर्यटक घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, आतंकियों ने घुड़सवारी करते हुए पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं। इस हमले में कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं। आतंकी संगठन TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी संगठन है।

Related posts

बदल गया मीरवाइज का अंदाज: ‘एक्स’ प्रोफाइल से गायब हुआ ‘हुर्रियत’ का नाम, कश्मीर की राजनीति में नई शुरुआत के संकेत!

बदल गया मीरवाइज का अंदाज: ‘एक्स’ प्रोफाइल से गायब हुआ ‘हुर्रियत’ का नाम, कश्मीर की राजनीति में नई शुरुआत के संकेत!

December 26, 2025
देश ने खोया एक अनमोल रत्न: अस्पताल में इलाज के दौरान युवा CBI अधिकारी का निधन, अपूरणीय क्षति से हर आंख नम

देश ने खोया एक अनमोल रत्न: अस्पताल में इलाज के दौरान युवा CBI अधिकारी का निधन, अपूरणीय क्षति से हर आंख नम

December 26, 2025

पहलगाम में सैलानियों पर हुई गोलीबारी की घटना की सभी दलों के नेताओं ने कड़ी निंदा की है और इसे शांति और क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र पर हमला बताया है। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह घृणास्पद है। उन्होंने कहा कि अपराधी “जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र” हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूँ। हमारे आगंतुकों, अतिथियों पर यह हमला घृणित है। इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ भेजता हू।”

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला बैसरन घाटी में हुआ, जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है। आज सुबह पर्यटकों का एक समूह वहां घूमने गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। हमले के समय घटनास्थल पर रही एक महिला ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं।”

महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए। पहलगाम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि इससे कुछ देर पहले, गोलीबारी की आवाजें सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम पर्यटन की बैसरन घाटी की ओर रवाना हुए। यह घटना ऐसे समय हुई है जब वर्षों तक आतंकवाद से जूझने के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। इसके अलावा, 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होनी है। देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं। एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा मार्ग गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग है जहां खड़ी चढ़ाई है।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी : ‘तुम मां का ख्याल रखना…’, बहन को वीडियो कॉल कर की ये बात; शादी के पांच माह बाद युवक ने दी जान

Next Post

मेरे पति को बचा लीजिए…पहलगाम आतंकी हमले का वीडियो देख रोना आ जाएगा

Next Post
मेरे पति को बचा लीजिए…पहलगाम आतंकी हमले का वीडियो देख रोना आ जाएगा

मेरे पति को बचा लीजिए...पहलगाम आतंकी हमले का वीडियो देख रोना आ जाएगा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुज़फ्फरनगर जेल के भीतर भी भाई-बहन के रिश्ते का स्नेह झलकता दिखा, सैकड़ों बहनें बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं

मुज़फ्फरनगर जेल के भीतर भी भाई-बहन के रिश्ते का स्नेह झलकता दिखा, सैकड़ों बहनें बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं

1 year ago
पति सोते समय करता है घिनौना काम, नशे की गोलियां खिलाने के बाद…चुपके से थाने पहुंची पत्नी; सुनाई आपबीती, जाने

गोलियां खाकर बनाता था शारीरिक संबंध, पत्नी को भी खिलाता था नशे की दवा… अब दूसरी औरत के साथ लिव-इन में रह रहा पति

1 year ago
ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, मौके पर मचा हडकंप

ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, मौके पर मचा हडकंप

1 year ago
सहारनपुर में बीती रात मकान के लिंटर का प्लास्टर टूटकर गिरा, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर में बीती रात मकान के लिंटर का प्लास्टर टूटकर गिरा, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In