मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चुनावी ड्यूटी के भारी दबाव ने एक सहायक अध्यापक की जान ले ली। भोजपुर के बहेड़ी ब्रह्मनान गांव के निवासी और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) सर्वेश सिंह (46) ने रविवार सुबह अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने एसआईआर (मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण) के काम का भारी दबाव और टारगेट पूरा न कर पाने की टेंशन को मौत की वजह बताया है।
सुसाइड नोट में लिखा दर्द-
काम का तनाव: सुसाइड नोट में सर्वेश ने लिखा है कि वह एसआईआर का टारगेट पूरा नहीं कर पा रहे थे और इसी वजह से रात-दिन बहुत तनाव में रहते थे।
बेटियों की चिंता: सर्वेश ने अपने सुसाइड नोट में अपनी चार बेटियों की चिंता भी व्यक्त की है और अधिकारियों से उनका ध्यान रखने की अपील की है।
7 अक्टूबर को मिली थी जिम्मेदारी-
भगतपुर टांडा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात सर्वेश को 7 अक्टूबर को बीएलओ बनाया गया था।
बताया जा रहा है कि एसआईआर के काम में भारी दबाव के कारण वह बेहद परेशान थे।
अन्य बीएलओ की भी हुई मौतें-
यह अकेला मामला नहीं है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान देश के कई राज्यों में बीएलओ की आत्महत्या या मौत की खबरें आ रही हैं। हाल ही में गुजरात और राजस्थान में भी बीएलओ की मौत की खबरें सामने आई थीं। इस घटना ने चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों पर पड़ने वाले काम के बोझ और दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच जारी-
मुरादाबाद पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।











Discussion about this post