इन दिनों कम उम्र के लोगों में किडनी से जुड़ी समस्या देखने को मिल रही हैं. प्रोसेस्ड फूड, कम पानी का सेवन, चाय-कॉफी का अधिक सेवन करना, घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करने से किडनी को नुकसान होता है. खान-पान की इन गलत आदतों की वजह से किडनी खराब होने का रिस्क बढ़ जाता है. किडनी डैमेज होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं. इन लक्षण की पहचान कर किडनी को बचाया जा सकता है.
अचानक पैरों में सूजन
अचानक पैरों में सूजन आना किडनी में डैमेज का संकेत हो सकता है. अगर आपके पैरों में सूजन आ गई है, यह सूजन कई दिनों तक बनी हुई है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. क्योंकि पैरों में सूजन किडनी की समस्या की बड़ी चेतावनी हो सकती है.
पेशाब में झाग आना
अगर पेशाब करते समय झाग बनने की समस्या आ रही हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना चाहिए. पेशाब में झाग आना किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. इसके अलावा पेशाब के रंग में बदलाव आने पर भी आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
रात को नींद का टूटना
रात के समय बार-बार नींद का टूटना भी किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है. अगर रोजाना रात को 1 से 4 बजे के बीच आपकी नींद टूटती है तो यह किडनी डैमेज का संकेत हो कसता है. बार-बार नींद टूटना, बेचैनी होना किडनी में खराबी का बड़ा संकेत होता है. ऐसे में इसे नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.
चेहरे पर सूजन
किडनी शरीर का फिल्टर होता है. जब किडनी सही से काम नहीं कर पाती है तो शरीर के टॉक्सिंस अंदर की जमा होने लगते हैं. टॉक्सिंस के जमा होने से सूजन की समस्या शुरू हो जाती है. पैरों के साथ-साथ चेहरे पर सूजन आना भी किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है. इस लक्षण को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.











Discussion about this post