मेरठ। कंकरखेड़ा थाने की पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।एसएसपी मेरठ द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत एसपी सिटी व सीओ दौराला के निर्देशन व कंकरखेड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनुज पुत्र बालेश्वर निवासी पावली खास को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त अनुज थाना कंकरखेडा क्षेत्र निवासी व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस सम्बन्ध में थाना कंकरखेडा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गयी थी। अभियुक्त मुकदमे उपरोक्त में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।











Discussion about this post