मुज़फ्फरनगर। शिव चौक पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडा जलाकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व शिवसेना नेता मनोज सैनी ने किया, जिसमें कार्यकर्ता व पदाधिकारी तहसील मार्केट स्थित कार्यालय से नारेबाजी करते हुए शिव चौक पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान “जान के बदले जान, खून के बदले खून” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को जूतों से रौंदकर आग के हवाले किया।
शिवसेना मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि “भारत सरकार हमें मानव बम बनाकर पाकिस्तान भेज दे, हम पूरे पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर देंगे। जो कश्मीर में हुआ है, वह हिंदुओं के खिलाफ योजनाबद्ध नरसंहार है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान व वहां मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सीधा सैन्य हमला करने की मांग की। साथ ही भारत में जेलों में बंद आतंकवादियों को समर्थन देने वालों को भी चिन्हित कर उन्हें आतंकवादी घोषित कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
लोकेश सैनी ने सरकार के हालिया बयान—पानी रोकने और 48 घंटे में पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के आदेश—को सिर्फ “राजनीति” करार देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सरकार सीधी सैन्य कार्यवाही करे।
शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि “अब जातिगत जनगणना और जातिवाद की राजनीति करने वाले कहां हैं? क्या कश्मीर में धर्म पूछ कर हत्याएं नहीं की गईं? शर्म आनी चाहिए उन नेताओं को जो आज भी जाति की राजनीति कर रहे हैं।”
इस विरोध प्रदर्शन में शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, पंकज भारद्वाज, राजेश कश्यप, जितेंद्र गोस्वामी, अमरीश त्यागी, पुष्पेंद्र सैनी, गौतम कुमार, आशीष शर्मा, गोपी वर्मा, चेतन देव विश्वकर्मा, डॉ. सचिन कुमार, विशाल सिंघल, अनुज भारद्वाज, संजय पुंडीर, नवनीत पुंडीर, सुरेंद्र महाराज, विकास, अक्षय शर्मा धीमान, राजीव गर्ग, राजकुमार सैनी, राजू कुमार, भारत राजपूत, सूरज सिटी, शिवम पंडित, राहुल वाल्मीकि, सोनू गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Discussion about this post