मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला केशवपुरी में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में लिटिल कैंप बेबी शो का आयोजन किया गया, जहां नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप पहुंचे।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंची मंत्री संजीव बालियान की धर्मपत्नी सुनीता बालियान ने स्कूल के शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु मंदिर के सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।
आगामी लोकसभा चुनाव पर मंत्री बालियान की पत्नी सुनीता बालियान ने कहा कि जो काम करता है, उसी को सब काम के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि यही उम्मीद सब मंत्री संजीव बालियान से करते हैं कि काम तो मंत्री जी ही करेंगे।
उन्होने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का विपक्ष मंत्री संजीव बालियान से अपने आप को कमजोर मान रहा है इसीलिए इस तरह का माहौल मुजफ्फरनगर में मनाया जा रहा है। नीचे क्लिक कर देखें वीडियो
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान का विपक्ष पर बडा हमला, 2024 में क्या होगा? दिया ये जवाब @drsanjeevbalyan #muzaffarnagar pic.twitter.com/9tdKziqhJx
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) March 13, 2023
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की जनता जानती है कि डॉक्टर संजीव बालियान ने पिछले 9 सालों में मुजफ्फरनगर को कितना डेवलपमेंट किया है, और कितनी सुविधाएं दी हैं। सुनीता बालियान ने कहा कि किसी आम नागरिक से पूछ सकता है कि डॉक्टर संजीव बालियान ने उन्हें किस तरह खुशहाल बनाने का काम किया है और इसी के आधार पर हम आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगे और जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि 70 साल के इतिहास में आज तक ऐसा सांसद नहीं देखा होगा। दिल्ली एनसीआर में जो भी योजनाएं आती है वह सबसे पहले चाहते हैं कि यह योजना मुजफ्फरनगर में भी होनी चाहिए।










Discussion about this post