शामली। 13 सितम्बर 2025 को जनपद शामली में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के लम्बित प्रकरणों का त्वरित एवं सरलतापूर्वक निस्तारण किया जाएगा।
लोक अदालत का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को आमजन के लिए अधिक सरल, सुलभ और त्वरित बनाना है, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके और मुकदमेबाजी का बोझ भी कम हो।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह ने बाइट जारी करते हुए जनता से अपील की कि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का निपटारा कराएं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक सशक्त मंच है जहां बिना अतिरिक्त खर्च और लंबी कानूनी प्रक्रिया के समाधान संभव हैं। जिला प्रशासन और न्याय विभाग द्वारा लोक अदालत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।











Discussion about this post