नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद खाली हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान आज किया जा रहा है। इस चुनाव में सत्ताधारी दल एनडीए की तरफ से सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष गठबंधन इंडिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। इस कड़ी में तमाम दलों के सांसदों और नामित सांसदों की तरफ से वोट डाले जा रहे हैं।
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को, मानसून सत्र के पहले दिन, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उस दिन से ही वे सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए हुए हैं।
भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव
भारत में उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हर पांच वर्ष में होता है। उपराष्ट्रपति, राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं। इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, के निर्वाचित और नामित सदस्य मतदान करते हैं। चुनाव गुप्त मतदान द्वारा और एकल संक्रमणीय मत प्रणाली (सिंगल ट्रांसफरेबल वोट) से कराया जाता है। निर्वाचन आयोग इसकी प्रक्रिया संचालित करता है। जीतने वाले उम्मीदवार को वैध मतों का बहुमत प्राप्त करना जरूरी होता है।
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया मतदान
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की शुरुआत में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डाला। इसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और किरेन रिजिजू ने डाले वोट
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में मतदान किया।
मल्लिकार्जुन खरगे और नितिन गडकरी ने किया मतदान
उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मतदान किया।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया मतदान
उपराष्ट्रपति पद के लिए जारी चुनाव में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मतदान किया।











Discussion about this post