मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा ने कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 4 जुलाई, 2025 की रात्रि में मेरठ के यातायात नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड के माध्यम से कांवड़ यात्रा की तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण में मुख्य कांवड़ मार्गों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, शिवालयों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।
एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए सीसीटीवी निगरानी को 24×7 सक्रिय और प्रभावी रखें ताकि किसी भी आपराधिक या अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए समन्वय बनाए रखें। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए इमरजेंसी रिस्पांस टीमें अलर्ट मोड में रहें। सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ करें। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक डायवर्जन और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।
एसएसपी ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सीसीटीवी के माध्यम से सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्भीक वातावरण प्रदान किया जा सके। उन्होंने पुलिस बल को यात्रा की अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।











Discussion about this post